इंडी गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता उजागर… विधेयक फेल होने पर CM योगी का तीखा हमला, बोले- ‘यह लोकतंत्र का काला अध्याय’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 18 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार मध्यरात्रि को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना भारत माता के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।’ उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी। इसी पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

₹3 लाख के लक्ज़री गाउन में पारुल यादव का शाही अंदाज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 19 अप्रैल 2026। फिल्म और फैशन की चमक-दमक से सजे आईएनसीए अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर इस बार हर नज़र ठहर गई पारुल यादव पर, जिन्होंने ₹3 लाख के शानदार गाउन में अपनी मौजूदगी को यादगार बना दिया। यह गाउन मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला