दशहरा और दीपावली में बिहान की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित रंग-बिरंगे आकर्षक दियों से घर-घर होगा रोशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 अक्टूबर 2020। दशहरा और दीपावली में स्व-सहायता समूह (बिहान) की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित रंग-बिरंगे आकर्षक दियों से इस दीवाली घर-घर रोशन होगा। दशहरा और दीपावली का त्यौहार बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इन त्यौहारों की रोशनी को दुगुना करने प्रदेश की अनेक स्व-सहायता समूह की महिलाओं और गौठान समिति के माध्यम से गोबर से रंग-बिरंगे और लुभावने दिये व अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार राष्ट्रीय अजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले में बिहान की महिलाओं द्वारा गोबर से रंग-बिरंगे आकर्षक दीये बनाये गए हैं। इसके साथ ही मिट्टी के कलश भी बनाये जा रहे हैं। इन उत्पादों का बाजार में काफी मांग हैं। महिला समूह द्वारा निर्मित ये दिये प्राकृतिक के अनुरूप होने के साथ-साथ लुभावने और मनमोहक है। आगामी दशहरा और दीपावली त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए बनाये गये रंग-बिरंगे ये दिये सुंदर एवं किफायती हैं। राज्य सरकार बिहान की महिलाओं द्वारा वैकल्पिक और नवीन तकनीक के माध्यम से गोबर के आकर्षक दिये एवं अन्य उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। साथ ही बाजार की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गोबर एवं मिट्टी से बने इन उत्पादों में दीपक, ओम, श्री, स्वास्तिक, शुभलाभ, मिट्टी फूल आरती दीया एवं मिट्टी के कलश शामिल हैं। गोबर एवं मिट्टी से बने इन उत्पादों को समूह की महिलाओं द्वारा ऑर्डर के हिसाब से होलसेल कीमत पर भी विक्रय कर मुनाफा कमा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान (द्वितीय चरण) एवं ‘नंगत पिला‘ कार्यक्रम : महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों की कलेक्टर ने ली मेगा बैठक

शेयर करे‘जिले में सुपोषण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन है बड़ी चुनौती, कुपोषण मिटाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की है प्रमुख भूमिका‘-कलेक्टर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  कोण्डागांव 23 अक्टूबर 2020। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में दिनांक 23 अक्टूबर को महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षिका सहित […]

You May Like

अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम