प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार सख्त, एक्शन प्लान तैयार; आयोगों को मिले कड़े निर्देश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 26 मई 2026। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने को लेकर सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर की अध्यक्षता में रविवार को विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कई विभागों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए
पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में हुई इस बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य सचिव शामिल हुए।

आयोगों से सुझाव लिए गए
बैठक में राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक-सक्षम बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। परीक्षा प्रक्रिया में होने वाली संभावित त्रुटियों को रोकने और अभ्यर्थियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आयोगों से सुझाव भी लिए गए।

अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुचारु परीक्षा प्रणाली मिले
अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सभी आयोगों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में समयबद्धता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुचारु परीक्षा प्रणाली मिल सके। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन के लिए संस्थागत सुधार और आवश्यक तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह भरोसेमंद और व्यवस्थित बनाना है।

Leave a Reply

Next Post

ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बुलंदशहर 26 मई 2026। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव