अटल जी के सुशासन के सपने को प्रदेश सरकार कर रही साकार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 26 दिसम्बर 2024। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज सुशासन दिवस के  अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 50 लाख की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम किए जाने और चौक को अटल चौक के नाम से किए जाने की घोषणा की। भूमिपूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी राज्य विकास मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मंचस्थ रहे।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत के स्वप्नदृष्टा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को प्रदेश सरकार साकार करने की दिशा में काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम से जाना जाएगा और चौक को अटल चौक के रूप में पहचान मिलेगी। उपमुख्यमंत्री साव ने अटल जी को स्मरण करते हुए छत्तीसगढ़ निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया और कहा कि उनके कारण ही एक नए प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ को पहचान मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अटल जी की कविता का पाठ करते हुए उन्हें स्मरण किया और कहा कि सुशासन का जो सपना अटल जी ने देखा है उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। साहू ने अपने उद्बोधन में अटल जी के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता को याद किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने अटल जी के बिलासपुर प्रवास की स्मृति को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे युगपुरूष और  लोकप्रिय व्यक्तित्व थे, ऐसे अद्भुत राजनेता को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए देखे गए उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के चयनित 20 संविदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा तिलक नगर स्थित 72 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राम देव कुमावत, निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पार्षद विजय ताम्रकार जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Next Post

कैश कांड मामले में बढ़ा विवाद; केजरीवाल ने बोला हमला तो प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर हैं। आप का आरोप है कि भाजपा दिल्ली चुनाव हारता देख अब वोट के बदले लोगों को पैसे बांट रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने आरोप […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी