भेंट-मुलाकात में कवर्धा पहुंचे सीएम भूपेश बोले-देखने आया हूं, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कवर्धा 10 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम  फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को कवर्धा के झलमला गांव पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने कहा कि वे देखने आए हैं कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन के विकास के लिए काम करें और स्थानीय युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ें। मुख्यमंत्री बघेल के साथ और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद हैं।  मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। हर इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुंच मार्ग, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें। CM ने राजीव युवा मितान क्लब के बारे में जानकारी ली।

जाति प्रमाणपत्र पर पंचायत सचिव, तहसीलदार तलब
मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। फिर मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर जानकारी ली। इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव और तहसीलदार से जानकरी लेते हुए कार्यकम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा।

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुरू हुआ भेंट-मुलाकात
कवर्धा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे पहले पचराही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की। इसके बाद झलमला गांव पहुंचने पर यहां आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उनका स्वागत किया। फिर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया। 

अब तक 34 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इसके लिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में एक रात रुकने की योजना है। कार्यक्रम की शुरुआत चार मई को सरगुजा संभाग से हुई है। बाद में बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिलों का दौरा हुआ। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा दौरा हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

गुटखे के रुपए मांगे तो 17 साल के लड़के को मार दी गोली, बचाव करने मां-पिता और बहन पर ईंटों से हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 अक्टूबर 2022।  बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप