भोपाल में पीएम मोदी का सिंदूरी स्वागत, महिला सशक्तिकरण का दिखा अद्भुत नजारा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य महासम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जंबूरी मैदान में किया गया, जो लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित था। इस अवसर पर पूरे शहर ने नारी शक्ति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया। भोपाल एयरपोर्ट से लेकर जंबूरी मैदान तक प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो हुआ। इस रोड शो में उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। रास्ते भर हज़ारों लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया लेकिन सबसे खास था 15,000 महिलाओं का सिंदूरी साड़ी पहनकर किया गया पारंपरिक अभिनंदन। यह स्वागत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत महिलाओं की भागीदारी और शक्ति को सम्मान देने के लिए किया गया। पूरे भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर और नारों का बोलबाला रहा।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूरी तरह महिलाओं के कंधों पर
इस आयोजन की खास बात यह रही कि मंच संचालन, सुरक्षा, हेलीपैड प्रबंधन, कारकेट व्यवस्था और यहां तक कि विमान उड़ाने की जिम्मेदारी तक महिलाओं के पास थी। इससे यह संदेश साफ गया कि महिलाएं अब सिर्फ सहभागी नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। पीएम मोदी ने महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित एक विशेष स्मारक डाक टिकट और ₹300 का सिक्का जारी किया। सिक्के पर अहिल्याबाई का चित्र अंकित है। इसके अलावा एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान किया गया, जो आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में उनके योगदान को सम्मानित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी का दौरा किया। यहां उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों और उनके प्रयासों को सराहा और उनसे सीधा संवाद भी किया।

सिंहस्थ महाकुंभ और विकास योजनाओं की सौगात
भोपाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से संबंधित परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इसमें क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से घाटों का निर्माण होगा। जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे भी बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन किया, जिससे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा को नया विस्तार मिलेगा। इसके अलावा पीएम ने इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा की शुरुआत की। मेट्रो की पहली सवारी सिर्फ महिलाओं के लिए थी, जो नारी सम्मान और समर्पण का प्रतीक बन गई। प्रधानमंत्री ने 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त भी जारी की। ये भवन गांवों में सुशासन, पारदर्शिता और स्थायी बुनियादी ढांचा विकसित करने में सहायक होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा महारानी अहिल्याबाई को समर्पित है और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने इसे “नारी शक्ति को समर्पित युगांतकारी क्षण” बताया।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से धड़ाधड़ हो रही लोगों की मौतें, चिंताजनक हुई स्थिति, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आंकड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2025। कुछ समय की राहत के बाद कोरोना वायरस एक बार फिर देश में अपनी वापसी दर्ज करा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2,710 हो चुकी है। कई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप