सहारनपुर में कमरे से युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सहारनपुर 02 जुलाई 2026। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।


दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने तोड़ा 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

युवक निजी अस्पताल में था लैब टेक्नीशियन

पुलिस ने मृतकों की पहचान सैम कमनिश (40), निवासी केरल, और आस्था (23), निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले अपनी कलाई की नस काटी और बाद में कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही किया जाएगी।


पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दोस्तों ने किया दोस्त का कत्ल: धमतरी हत्याकांड में दो नाबालिग सहित 8 पकड़े, कहासुनी के बाद पीट-पीटकर मार डाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 02 जुलाई 2026। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में […]

You May Like

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं....|....पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग....|....पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल....|....रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव....|....रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR....|....बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत....|....छत्तीसगढ़ में 'हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026' का सफल समापन