पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए ओसीआई पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें ऐसा इंटरफेस है, जिससे भारतीय मूल के लोगों का पंजीकरण करना अब और आसान हो गया है। अमित शाह की पोस्ट साझा को करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, बेहतर फीचर्स और कार्यक्षमता के साथ नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ओसीआई योजना की शुरुआत 2005 में की गई थी।

यह योजना उन सभी भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण की अनुमति देती है, जो 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत के नागरिक हैं या उस दिन भारत के नागरिक बनने के पात्र हैं या उनके वंशज हैं।  गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, आज नए ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आधुनिक यूजर इंटरफेस है, ताकि प्रवासी भारतीयों का पंजीकरण आसान हो सके। इसमें बेहतर कार्यक्षमता, मजबूत सुरक्षा और यूजर-फ्रेंडली अनुभव जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नया ओसीआई पोर्टल ociservices.gov.in/onlineOCI पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति, जिसके माता-पिता, दादा-दादी, या परदादा-परदादी पाकिस्तान, बांग्लादेश या किसी अन्य ऐसे देश के नागरिक रहे हों, जिसे केंद्र सरकार आधिकारिक गजट में अधिसूचना के जरिए निर्दिष्ट करे, ओसीआई कार्डधारक के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होगा।

शाह ने कहा कि भारत लगातार ओसीआई कार्डधारकों को विश्वस्तरीय आव्रजन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि जब वे भारत आएं या यहां ठहरें, तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो। उन्होंने कहा कि अपडेटेड यूजर इंटरफेस वाला यह पोर्टल विदेश में रह रहे नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पेश किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान जासूसी कांड में पिता का यू- टर्न, बोले- हमें तो कुछ नहीं पता...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2025। पाकिस्तानी जासूसी के एक सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आ गया है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता के बयानों में अचानक बदलाव देखने को मिला है। पहले अपनी बेटी की पाकिस्तान यात्राओं का पुरजोर बचाव करने वाले […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर