त्योहारी सीजन में पीएनजी ज्वेलर्स का “प्युअर प्राइस ऑफर”

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । 192 वर्षों की परंपरा और भरोसेमंद नाम पीएनजी ज्वेलर्स इस बार भी अपने लोकप्रिय “प्युअर प्राइस ऑफर” के साथ ग्राहकों के लिए तैयार है। यह विशेष ऑफर 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा और आने वाले त्योहारों व शादी के मौसम को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच यह ऑफर ग्राहकों के लिए सुरक्षा और सुविधा का साधन है। इसके तहत ग्राहक 1 से 21 सितंबर तक अपने पसंदीदा सोने और हीरे के गहनों की वर्तमान दर पर प्री-बुकिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर बाद में सोने की कीमत बढ़ती है, तो ग्राहक को पहले की कम दर ही लागू होगी। वहीं, यदि सोने की कीमत घट जाती है, तो बिलिंग के समय कम दर का लाभ दिया जाएगा। यानी किसी भी स्थिति में ग्राहक को फायदा ही मिलेगा।

इस ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को बिना तनाव के खरीदारी का अवसर देना है, ताकि वे केवल अपनी पसंद के डिजाइन पर ध्यान केंद्रित कर सकें, न कि सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव पर।

पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ गाडगील का कहना है कि, “भारतीय परिवारों के लिए सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कृति से जुड़ा अहम हिस्सा है। प्युअर प्राइस ऑफर के जरिए हम ग्राहकों को पारदर्शी, भरोसेमंद और संतोषजनक खरीदारी का अनुभव देना चाहते हैं। यह हमारे और ग्राहकों के बीच विश्वास का प्रतीक है।”

यह ऑफर महाराष्ट्र के सभी पीएनजी ज्वेलर्स आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। ब्रांड का लक्ष्य बेहतरीन कारीगरी, पारदर्शिता और भरोसे के साथ ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है।

Leave a Reply

Next Post

शिखा मल्होत्रा का बयान: बिग बॉस 19 पर कड़ी टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । जैसे-जैसे बिग बॉस 19 आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विवाद भी तेज हो रहे हैं। इसी बीच चर्चा में आई हैं अभिनेत्री और नर्सिंग ऑफिसर शिखा मल्होत्रा, जिनका हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला