ब्राजील-अर्जेंटीना फुटबॉल मैच में भिड़े दर्शक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो मेसी ने खेलने से किया इनकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रियो डी जनेरियो 22 नवंबर 2023। रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में उस वक्त स्थिति खराब हो गई जब विश्व कप क्वालिफायर मैच में ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले और कई फैंस के घायल होने की भी खबर है। फैंस के बीच झड़प के कारण ब्राजील बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच के शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की दो महाशक्तियों के बीच बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन दर्शक दीर्घा में गड़बड़ी के बाद इसे रोक दिया गया।

मैच से पहले ही शुरू हुई लड़ाई

ब्राजील और अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने-अपने राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़े थे, जब कैमरा स्टैंड की ओर मुड़ा, जहां ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस के एक वर्ग को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा गया। मैदान पर मौजूद फुटबॉलर इस परेशान करने वाले दृश्य से काफी हैरान नजर आए। भीड़ को काबू करने के लिए पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय पुलिस को मैदान के एक छोर पर अर्जेंटीना के फैंस पर लाठियों से पीटते हुए देखा गया। रियो डी जेनेरियो पुलिस का यह व्यवहार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।

अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया

मेसी ने मैच रेफरी को उस दृश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह यह मैच नहीं खेलेंगे और टीम के बाकी साथियों के साथ पिच से बाहर जाने का फैसला लिया। इस दौरान उन्हें काफी देर तक अधिकारियों के साथ बात करते हुए देखा गया। मेसी ने अपने साथियों के साथ पिच से बाहर निकलते हुए कहा, ‘हम नहीं खेल रहे हैं, हम जा रहे हैं। हालांकि, कुछ देर में मामला शांत हो गया और अर्जेंटीना के खिलाड़ी जल्द ही मैदान पर फिर से उतरे और मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ। अर्जेंटीना ने इस मैच को 1-0 से अपने नाम किया और अपने फैंस को खुशी दी। 63वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी के हेडर से अर्जेंटीना ने बढ़त हासिल की। 

मारकाना स्टेडियम से अर्जेंटीना फैंस का खास लगाव

अर्जेंटीना के कई लोगों का मानना है कि उनके देश का विश्व चैंपियन बनने का सफर माराकाना स्टेडियम में शुरू हुआ था। यहीं पर एंजेल डी मारिया और लियोनेल मेसी ने कोपा अमेरिका फाइनल में ब्राजील के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की थी और अर्जेंटीना के 28 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। हालांकि, विश्व कप क्वालिफायर में दोनों टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ब्राजील की टीम को कोलंबिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को उरुग्वे ने 2-0 से हराया।

अंक तालिका का हाल

अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग ग्रुप में छह मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है। उरुग्वे 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलंबिया के 12 और वेनेजुएला के नौ अंक हैं। ब्राजील सात अंकों के साथ छठे स्थान पर है। इक्वाडोर आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। वहीं, पराग्वे और चिली के पांच-पांच अंक हैं। बोलीविया के तीन और पेरू के खाते में एक अंक है। संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले 2026 विश्व कप में 48 टीमें शामिल होंगी, जिसका अर्थ है कि दक्षिण अमेरिका से शीर्ष छह टीमों को सीधा प्रवेश मिलेगा। सातवें स्थान पर रहने वाली टीम इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

Leave a Reply

Next Post

करंट लगने से 5 हाथियों की दर्दनाक मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जमशेदपुर 22 नवंबर 2023। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार की रात बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई। उनमें से दो हाथियों के बच्चे थे। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने मंगलवार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप