हरदोई में बड़ा हादसा… बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरदोई 31 मई 2025। हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही एक कार आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी
सीओ शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि शादी समारोह से वापस लौटते समय एक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब तीन बजे मंझिला थाना के पास हुआ। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

यहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में 80.53% तो कॉमर्स में 95 फीसदी लड़कियां रहीं सफल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 31 मई 2025। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव