6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बस्तर 09 मई 2024। बस्तर में नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन नंबर 1 को करारी चोट लगी है। इस बटालियन में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और DKSZC और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय अन्य 4 नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। ये 5-5 लाख रुपए के इनामी है। सभी पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

दरअसल, बस्तर में अभी नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। जिस TCOC महीने में अक्सर नक्सली फोर्स पर भारी पड़ते थे अब इसके उलट पुलिस फोर्स नक्सलियों को करारी चोट दे रही है। बस्तर में लगातार हो रहे एनकाउंटर के डर से सुकमा में पुलिस और CRPF के अफसरों के सामने 6 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के हेडक्वार्टर टेलर टीम का सदस्य दूधी पोज्जा और उसकी पत्नी दूधी पोज्जे ने हथियार डाला है। ये दोनों 8-8 लाख रुपए के इनामी है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 09 मई 2024। उज्जैन मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका और फिर नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव