छत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत…पांच घायल; मौके पर अफरा-तफरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार भाटापारा 22 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: नई आबकारी नीति, नवा रायपुर में राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान और स्टार्टअप हब को मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव