रूस में आईएस का सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार, भारत की टॉप लीडरशिप पर हमले की रच रहा था साजिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 22 अगस्त 2022। रूस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े ऐसे सुसाइड बॉम्बर को हिरासत में लिया है, जो भारत में हमला करने की फिराक में था। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने रूसी संघीय सुरक्षा सर्विस (FSB) के अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। इसके मुताबिक, जिस हमलावर को रूसी अधिकारियों ने पकड़ा है, वह भारतीय लीडरशिप के अभिजात वर्ग के खिलाफ आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था।

अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हिरासत में लिया गया आतंकी मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी है। उसने भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक के खिलाफ खुद को उड़ाकर आतंकवादी वारदात करने की योजना बनाई थी। इस आतंकी को आईएस नेताओं में से एक ने तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था।’

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट और इससे जुड़ी सभी शाखाओं को आतंकवादी संगठन के रूप में नोटिफाइड किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में भी इसे शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईएस अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए विभिन्न इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इसे लेकर संबंधित एजेंसियों की ओर से साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही कानून के आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

जूनियर एनटीआर-अमित शाह की मुलाकात: क्या फिल्मी हस्ती के सहारे बीजेपी ने चल दिया सियासी दांव?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 22 अगस्त 2022। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के बीच रविवार को मुलाकात हुई। शाह ने इसे तेलुगू स्टार के साथ ‘अच्छी बातचीत’ बताया। हालांकि, राजनीति और मनोरंजन जगत के दिग्गजों की इस चर्चा के सियासी मायने भी निकाले जा […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी