एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जुलाई 2025। ‘दंगल गर्ल’ अब दिखेंगी धमाल मूड में। सान्या मल्होत्रा ने अपने आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म में निभाए गए बोल्ड और हटके किरदार को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज़ होगा बिल्कुल नया एनर्जी से भरा, झकास और ज़रा हटके। सान्या ने कहा, “जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मेरे मन में बस एक ही बात आई – मुझे ये करना ही है! ये फिल्म एकदम quirky है, जबरदस्त एक्शन से भरी है और इसकी एनर्जी तो infectious है! सबसे मज़ेदार बात ये है कि मैं ऐसे ज़बरदस्त टीम का हिस्सा हूं जो ग्लोबल लेवल पर सोच रही है और कुछ बड़ा बनाने जा रही है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि लोग देखें हमने क्या धमाका तैयार किया है! इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कपिल शर्मा, और इसे प्रोड्यूस कर रहा है आगाज़ एंटरटेनमेंट। प्रोड्यूसर नीरज तिवारी बोले, “हमेशा से हमारा विश्वास रहा है कि दमदार कहानियों में बहुत ताकत होती है। इस फिल्म के ज़रिए हम एक फ्रेश और एंटरटेनिंग कहानी ला रहे हैं  और ये तो बस शुरुआत है। हम अपने पार्टनर्स आगाज़ और ट्रैवलिन’ बोन के साथ मिलकर ये कर रहे हैं और जब सान्या मल्होत्रा और कपिल शर्मा जैसी शानदार टीम साथ आती है  तो नतीजा धमाकेदार होना तय है। उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जो सॉलिड सब्जेक्ट्स पर हों, ओरिजिनल हों और जिनसे ऑडियंस का दिल जुड़े। हमारी पूरी कोशिश है कि हम ऐसी कहानियाँ लाएं जो दिल से जुड़ें – यह तो सिर्फ आगाज़ है!

डायरेक्टर कपिल शर्मा ने भी ज़ोरदार एक्साइटमेंट दिखाई, “सान्या मल्होत्रा जैसी एक्सेप्शनल एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत एक्साइटिंग है। स्क्रिप्ट बड़ी ही मज़ेदार है, और इसे लिखा है टैलेंटेड नुपुर पाई ने। मुझे नीरज तिवारी, रैटपैक स्टोरीज़ और ट्रैवलिन’ बोन जैसे ज़बरदस्त कोलैब से बहुत उम्मीदें हैं — और ये एक्शन-कॉमेडी को नए अंदाज़ में पेश करने जा रही है।”

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के 20 स्कूलों को सुबह-सुबह मिली बम से उड़ाने की धमकी, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 जुलाई 2025। दिल्ली में आए दिन स्कूल, कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पश्चिम विहार […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास