गुटखे के रुपए मांगे तो 17 साल के लड़के को मार दी गोली, बचाव करने मां-पिता और बहन पर ईंटों से हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2022।  बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो युवक रविवार रात गुटखा खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने लड़के से मारपीट शुरू कर दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) अपनी पत्नी सरोजनी (39), बेटे अनिश अजय (17) और बेटी नेहा अजय (12) के साथ रहता है। घर में ही उसकी किराना दुकान है। रविवार रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद रुपए देने की जगह दोनों आरोपी रौब दिखाने लगे और झगड़ा शुरू हो गया। 

अनिश के पेट में लगी गोली, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शोर-गुल सुनकर अजय, उसकी पत्नी और बेटी बाहर की दौड़े। अजय ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। यह देख सरोजनी और नेहा भी बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। हालांकि इसके बाद भी चारों लोग आरोपियों से भिड़ने में लगे रहे। तभी एक आरोपी ने पिस्टर निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली अनिश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। 

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
इसके बाद लोग और पड़ोसी सभी घायलों को लेकर मस्तूरी अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अनिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि रात करीब 9 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई थी। इसके बाद भी जब तक पुलिस आई, घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। खास बात यह है कि थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सुबह तक इसकी जानकारी नहीं थी। 

Leave a Reply

Next Post

T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही दिखाए तूफानी तेवर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल खास रहा है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनका जलवा देखने को मिला है, जो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग