छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना, मुंगेली रहा सबसे गर्म

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बीती रात रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से एक किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना नहीं है। 

चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने की संभावना है। आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। आज बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला मुंगेली रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 93.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 42.2, माना एयरपोर्ट में 41.7, बिलासपुर में 43, पेंड्रा रोड में 40.02, दुर्ग में 41. 2 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसेगढ़ और मद्देड़ थाना क्षेत्रों […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान