अमिताभ बच्चन, आमिर, सलमान को पछाड़ शाहरुख खान बने नंबर 1, आईएमडीबी के हैं सबसे सफल स्टार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भारत के सबसे सफल स्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने 130 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से 20 में काम किया है। आईएमडीबी की एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। “भारतीय सिनेमा के 25 वर्ष (2000-2025)” शीर्षक वाली यह रिपोर्ट मंगलवार को आईएमडीबी द्वारा जारी की गई। आईएमडीबी वैश्विक स्तर पर फिल्मों का डेटाबेस है, जिसके मासिक उपयोगकर्ता 25 करोड़ से अधिक हैं। यह जनवरी 2000 और अगस्त 2025 के बीच प्रत्येक वर्ष रिलीज होने वाली शीर्ष पांच सर्वाधिक लोकप्रिय भारतीय फिल्मों पर आधारित है, जिनकी सामूहिक रूप से दुनिया भर में 91 लाख से अधिक उपयोगकर्ता रेटिंग हैं। अध्ययन के अनुसार, खान ने 2000 के दशक के शुरुआत में अपना दबदबा कायम रखा, तथा 2000 से 2004 के बीच रिलीज़ हुई 25 सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्मों में से आठ में अभिनय किया। वह अपनी लोकप्रियता की वजह से आईएमडीबी की “लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटीज़” सूची में लगातार बने रहे, भले ही किसी साल में उनकी कोई फिल्म रिलीज न हुई हो और 2024 में हर सप्ताह टॉप 10 में शामिल रहे। 

खान ने एक बयान में कहा, “ यह देखकर सुखद आश्चर्य होता है और उत्साह मिलता है कि जिन फिल्मों का मैं हिस्सा रहा हूं, उनका कितना प्रभाव पड़ा है। मेरा मकसद हमेशा लोगों का मनोरंजन करना और कहानी कहने के माध्यम से उनका प्यार हासिल करना रहा है। मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि सिनेमा की ताकत इस बात में है कि यह भाषा और संस्कृति की सीमाओं को पार कर सकती है।” अभिनेता (59) ने कहा कि यह देखकर बहुत संतोष होता है कि उनकी फिल्मों ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि उनके 25 साल के सफर को आईएमडीबी रिपोर्ट में उजागर किया गया। 

Leave a Reply

Next Post

ऐसे खुला "कन्हैया" के सपनों का “कपाट”

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई, 04 नवंबर 2025 । रीगल फिल्म्स के बैनर तले बन रही वेब सीरीज कपाट में अहम भूमिका निभा रहे हैं गुजरात के उभरते अभिनेता कन्हैया यादव। कन्हैया ने बताया कि इस वेबसीरीज के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिला है। कई […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक