स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

admin
शेयर करे

स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026। छुट्टियों के सीजन में जब हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी बड़ी रिलीज सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हो, ऐसे में नए कलाकारों से सजी एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म का मजबूती से अपनी जगह बनाए रखना किसी उपलब्धि से कम नहीं। ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता ईशपॉल सिंह चावला की ‘दिल दीवाना हो गया’ ने इसी चुनौती के बीच दर्शकों का दिल जीतते हुए सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। पंजाब, दिल्ली-यूपी और मुंबई सहित कई क्षेत्रों में फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

सबसे खास बात यह है कि बड़े हॉलीवुड मनोरंजन और छुट्टियों के माहौल के बीच भी ‘दिल दीवाना हो गया’ ने अपनी अलग पहचान कायम की है। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में देशभर के 192 सिनेमाघरों में दस्तक दी। नए कलाकारों को लेकर बनी फिल्म के लिए इतने बड़े स्तर पर रिलीज और उसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया निश्चित तौर पर उत्साह बढ़ाने वाली है।

फिल्म की कहानी, मधुर संगीत, खूबसूरत लोकेशन्स और पारिवारिक भावनाओं ने दर्शकों के साथ अपना जुड़ाव बनाया है। यही वजह है कि फिल्म को खासकर फैमिली ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों ने फिल्म के भावनात्मक पहलुओं और इसके मनोरंजक ट्रीटमेंट की भी सराहना की है। फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को लॉन्च करना और उन्हें लेकर किसी फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करना आसान नहीं माना जाता। ऐसे में निर्माता ईशपॉल सिंह चावला की कोशिश उल्लेखनीय है। उन्होंने न सिर्फ नए चेहरों को अवसर दिया, बल्कि एक ऐसी कहानी पर भरोसा किया जिसमें रोमांस, रिश्ते, भावनाएं और पारिवारिक मनोरंजन का संतुलन देखने को मिलता है।

ईशपॉल सिंह चावला का मानना है कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। उनका विश्वास है कि यदि कहानी में दम हो और फिल्म ईमानदारी से बनाई गई हो, तो दर्शक नए कलाकारों को भी खुले दिल से स्वीकार करते हैं। ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिल रही प्रतिक्रिया इसी सोच को मजबूत करती दिखाई दे रही है। फिल्म की सफलता यह संदेश भी देती है कि बड़े सितारों और बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बीच भी कंटेंट आधारित सिनेमा के लिए दर्शकों के दिल में जगह मौजूद है। एक तरफ जहां ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्म दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर ‘दिल दीवाना हो गया’ अपनी कहानी, संगीत और पारिवारिक भावनाओं के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी ‘दिल दीवाना हो गया’ की यह यात्रा नए कलाकारों और छोटे प्रोडक्शन के लिए भी उम्मीद जगाती है। फिल्म ने साबित किया है कि सच्चे दिल से कही गई कहानी, मधुर संगीत और दर्शकों से जुड़ने वाली भावनाएं हों तो फिल्म बिना किसी बड़े स्टारडम के भी अपनी पहचान बना सकती है।

Leave a Reply

Next Post

वास्तु-ज्योतिष की दुनिया में डॉ. खोजा की धमाकेदार एंट्री

शेयर करेसितारों से इंटरनेशनल मंच तक डॉ. खोजा का दबदबा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026। कुछ सफर मंजिल तक पहुंचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तय किए जाते हैं। गुजरात के वलसाड जिले के वापी से मुंबई तक का ऐसा ही सफर […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप