सचिन पायलट का दो दिवसीय दौरा आज से; जांजगीर में करेंगे चुनावी प्रचार, बिलासपुर में लेंगे बैठक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के तारीख का एलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। अब जनता को साधने के लिए नेताओं का दौरा कार्यक्रम जारी रहेगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज 21 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ता के साथ बैठक लेंगे।  दौरे के दौरान प्रभारी सचिन पायलट रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव के तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।  प्रभारी सचिन पायलट आज गुरूवार को दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर  1:45 बजे रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम साढ़े चार बजे जांजगीर में चुनाव प्रचार और जांजगीर-चांपा लोकसभा कार्यकताओं की बैठक में शामिल होंगे। शाम छह बजे जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

पायलट का दूसरे दिन 22 मार्च शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह साढ़े 11 बजे राजीव भवन रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम और रायपुर लोकसभा के कार्यकताओं की बैठक में शामिल होंगे। शाम चार बजे राजीव भवन से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5:55 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

लीग के जरिए टी20 विश्व कप पर निशाना साधेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में शामिल होने के लिए लगाएंगे जोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मार्च 2024। क्रिकेटरों के लिए आईपीएल हमेशा खास रहा है, लेकिन इस बार बात कुछ अलग होगी। प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों की निगाहें खिताब के साथ टी-20 विश्व कप की टीम पर भी होंगी। खासतौर पर विराट कोहली, वापसी कर रहे ऋषभ पंत, विवादों […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट