शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिलना बहुत गर्व की बात: पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को 2023 के लिए ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बृहस्पतिवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन केंद्रीय बैंकिंग ने कोरोना वायरस महामारी और यूक्रेन युद्ध के उथल-पुथल वाले दौर में वित्तीय बाजार की अगुवाई करने के लिए दास को यह पुरस्कार दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।”

प्रकाशन ने दास को यह पुरस्कार देते हुए कहा कि दिसंबर 2019 में उन्हें अपनी नियुक्ति के बाद से कई बाधाओं का सामना करना पड़ा तथा कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख चुनौतियों के बीच दास ने बेहतरीन काम किया। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन वर्ष 2015 में देश की ओर से पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने किए अहम फैसले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 मार्च 2023। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने अहम फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में ये बैठक हुई। सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून, पट्‌टा देने और प्रदेश के विधायकों के वेतन नियम में संशोधन के प्रस्तावों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज