दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस 58 साल के हुए, ऐसा रहा गैराज से अंतरिक्ष तक का सफर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अमेजन व ब्लू ओरिजिन समेत कई नामी कंपनियों के मालिक जेफ बेजोस आज 58 साल के हो गए। उनका जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी 1964 को हुआ था। बेजोस ने फर्श से अर्श तक का सफर अपनी मेहनत और लगन के बल पर तय किया। एक गैराज में काम करने से लेकर वे अब दुनिया के सबसे रईस इंसानों में टॉप 3 में शामिल हैं। भरोसा, यकीन और विश्वास ये शब्द सफलता की कहानी बयां करने के लिए काफी है और जेफ बेजोस इसका जीता जागता उदाहरण हैं। पिता के गैराज से काम शुरू करने से लेकर इंसानों को लेकर अंतरिक्ष की उड़ान बेजोस ने अपनी मेहनत के बल पर साबित किया कि हौसला और जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। खुद पर भरोसे के दम पर वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी बने, यहीं नहीं आज अमेजन ही नहीं जेफ बेजोस कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। 

बेजोस के जन्म के वक्त हाईस्कूल में थी मां

जैक्लीन जोगेर्सन जेफ बेजोस की मां थीं। वे न्यू मेक्सिको के अल्बुबर्क में रहती थीं। महज 16 साल में उनकी शादी जाने-माने यूनिसाइक्लिस्ट टेड जोगेर्सन से हुई। इन्हीं से 1964 में बेजोस का जन्म हुआ। जब जैक्लीन ने बेजोस को जन्म दिया था उस वक्त वे हाई स्कूल में पढ़ती थीं। जन्म के एक साल बाद ही मां जैक्लीन और टेड का रिश्ता टूट गया। इसके बाद जैक्लीन ने बेटे को पालने के लिए एक कंपनी में सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। जब बेजोस 4 साल के थे तो उनकी मां ने माइक से दूसरी शादी कर ली। जेफ को बेजोस नाम अपने दूसरे पिता माइक से मिला।

कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया

जेफ बेजोस ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से 1986 में कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एक इंवेस्टमेंट फर्म में अपनी पहली नौकरी की। वह नौकरी करते हुए भी अपने स्किल्स के दम पर सफलता की सीढि़यां चढ़ते गए और महज सात साल में ही कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट भी बन गए। लेकिन, अपने करियर को ताक पर रखकर कुछ बड़ा करने का जज्बा लेकर बेजोस ने 1993 में नौकरी छोड़ दी और एक साल बाद ऑनलाइन बुक स्टोर लॉन्च किया। यानी उन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन की शुरुआत की। 

पिता के गैराज से शुरू हुआ अमेजन का सफर

5 जुलाई 1994 को अमेजन की शुरुआत घर के एक छोटे से गैराज से हुई। ऑनलाइन किताबें बेचने से शुरू हुआ अमेजन का सफर पांच साल के भीतर दुनिया भर में मशहूर हो गया। इसके बाद तो बेजोस ने कभी मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। उन्होंने 2004 में ब्लू ओरिजिन नामक स्पेस स्टार्टअप कंपनी की स्थापना की। इसी कंपनी के रॉकेट में बैठक बीते साल जुलाई महीने में बेजोस ने अंतरिक्ष की यात्रा की। बेजोस 1999 में जेफ बेजोस पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में आए थे। उस समय जेफ़ दुनिया के 19वें सबसे अमीर शख्स थे और  उनकी नेटवर्थ 10 अरब डॉलर के आसपास थी। 

Leave a Reply

Next Post

पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल: 'ऑनलाइन सेक्स रिंग' के घेरे में 1000 लोग, खुलासे से केरल में मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोट्टायम 12 जनवरी 2022। केरल में बीते दिनों उजागर हुए पत्नियों की अदला-बदली के घिनौने व शर्मनाक खेल के खुलासे से नए सच सामने आने लगे हैं। इससे केरल में हड़कंप मच गया है। छह आरोपियों की गिरफ्तारी व उनकी हरकतों की जांच में चौंकाने वाली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप