नक्सलियों के बैनर-पोस्टर हटाने के दौरान हुए आईइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 02 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को हटाने के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, पूरे इलाके में तलाशी अभियान अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजापुर से निकली सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार 195 बटालियन ब्रिज के पास लगे बैनर पोस्टर को निकाल रहे थे, तभी सुबह नौ बजे के करीब आईईडी ब्लास्ट हो गया, इस घटना में चार सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जवानों को सूचना मिली थी की सुदर तुलारगुफा की ओर नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। जवानों को  सर्चिंग करने के दौरान संदिग्ध हालत में कुछ पैकेट में बम पड़े हुए दिखे, उन्हें डिफ्यूज करने की कोशिश के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे चार जवानों को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को रायपुर रेफर करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बघेल का पीएम मोदी को पत्र: सीएम ने सट्टेबाजी एप पर बैन लगाने की मांग की, कहा- केंद्रीय स्तर पर हो कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफार्म और वेबसाइट को प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि बीते कई सालों से ऑनलाइन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न