हिसार में गोवंश की गर्दन काटने पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, राजनीतिक साजिश की आशंका जताई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हिसार (हरियाणा) 30 अगस्त 2024। हिसार के पड़ाव चौक में त्रिवेणी के नीचे एक गोवंश की गर्दन काटकर रखे जाने की घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाय माता की रक्षा और गोवंश के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। विरोध के चलते पड़ाव चौक के आसपास के बाजारों को भी बंद कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। मौके पर पहुंचे गो रक्षा संगठन, हिंदू संगठन, और अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कपिल वत्स ने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे अपने जीवन में पहली बार देखी गई एक भयावह घटना बताया। उन्होंने कहा कि अगर यह राजनीतिक षड्यंत्र है, तो दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इस घटना से पड़ाव चौक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। चुनाव के समय इस तरह की घटना ने शहर में संभावित अशांति और दंगे भड़कने की आशंका को भी जन्म दिया है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।

Leave a Reply

Next Post

एकलव्य विद्यालय के 40 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 30 अगस्त 2024। जगदलपुर धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल में बीती रात  बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 40 बच्चों का अस्पताल में इलाज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी