जय यादव की भोजपुरी फिल्म “बड़की माई” का हो रहा भव्य निर्माण

शेयर करे

एक बेहतरीन फिल्म होगी “बड़की माई” : जय यादव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा

मुंबई 19 मार्च 2024। जी बायोस्कोप प्रस्तुत अभिनेता जय यादव की भोजपुरी फिल्म “बड़की माई” का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस फिल्म में जय यादव के साथ बंगाली ब्यूटी मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले मणि भट्टाचार्य कई हिट भोजपुरी फिल्में दे चुकी हैं। एक ब्रेक के बाद में अब फिर से जय यादव के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं, जबकि इसके निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म का निर्माण भव्यता से किया जाना है जिसको लेकर जय यादव खुद भी एक्साइटेड हैं।

फिल्म को लेकर निर्माता दीपक शाह ने कहा कि “बड़की माई” एक शानदार फिल्म है और इसमें जय यादव की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। जय यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है और उनकी फिल्म को दर्शकों के बीच खूब सराहना मिलती है। इसलिए हमारे इस फिल्म में हमने उन्हें कास्ट किया है और उम्मीद करते हैं कि वे फिल्म में भी अपनी अदाकारी से सबों का दिल जीत लेंगे। निर्देशक सुजीत वर्मा ने कहा कि फिल्म की पटकथा दर्शकों को लुभाने वाली है। जय यादव जैसे कलाकार के होने से हमारी फिल्म बेहद अच्छी बन रही है। जय यादव का अभिनय इन दिनों दर्शकों में बेहद लोकप्रिय है और उनके साथ सेट पर काम करने वाले लोग भी बेहद सहज महसूस करते हैं। इसलिए हमें लगता है कि हम सब मिलकर एक बेहतरीन फिल्म लेकर आने वाले हैं जो भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

वहीं, जय यादव ने बताया कि “बड़की माई”कहानी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है और यह दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली है उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में हर किरदार जरूरी है और जिसका एक दूसरे के साथ सामान्य से भी बेजोड़ देखने को मिलेगा। जय यादव ने कहा कि निर्देशक सुजीत वर्मा के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास होने वाला है। वह इससे पहले कई हिट फिल्में दे चुके हैं और अब हम लोग एक बड़े प्रोजेक्ट पर पूरे की जान से लगे हैं। उम्मीद करते हैं कि जब यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होगी। तब दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगी और टीवी के दर्शन भी इस फिल्म को सराहेंगे। जय यादव ने कहा कि इस फिल्म की कहानी जितनी पक्की है उतनी ही मजेदार हमारे इस फिल्म के गाने और संवाद भी है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे। फिल्म में सभी कलाकार अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं।

आपको बता दें कि टीवी चैनल जी बायोस्कोप ने जय यादव की लगातार चार फिल्में खरीदी जिसे दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिला इसके बाद कहा जा रहा है कि उनके रिस्पांस को देखकर ही चैनल ने इस फिल्म के लिए यह बड़ा कदम उठाया और आज यह फिल्म फ्लोर पर है। आपको बता दें की जय यादव की फिल्म बड़की माई में मणि भट्टाचार्य के साथ रक्षा गुप्ता, विमल पांडे, माया यादव, राजेश तोमर और नीलम पांडे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी संतोष मिश्रा ने लिखी है और म्यूजिक साजन मिश्रा का है जबकि कोरियोग्राफर प्रवीण सेलार है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

अनकेडमी सेंटर ने सचिन तेंदुलकर के साथ नया कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ लॉन्च किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मार्च 2024। (अनिल बेदाग) : भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ अपने नए ब्राण्ड कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ का लॉन्च किया है। अनकेएडमी के एक सेंटर में फिल्माई गई इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप