हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती : कोहली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2026। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद 75 रन की पारी खेली। इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने जीत की नींव रखी और टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सत्र में अपना पहला खिताब जीतने के बाद रविवार को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कोहली ने 42 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की पारी खेलने के बाद प्रसारकों से बातचीत में कहा, ”हमें इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अब हमारे पास ऐसा समूह है जिसके साथ मैदान पर उतरते समय यह महसूस होता है कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठानी है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए मैच जिता सकते हैं।” कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाये और टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

‘प्लेयर ऑफ द मैच कोहली ने कहा, ”हमारी टीम में मैच जीतने वाले कई खिलाड़ी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगदान केवल एक-दो खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है।” कोहली ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ”जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हमारे पास हैं। क्रुणाल हमेशा भरोसेमंद रहे हैं, जबकि रसिख सलाम डार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय योगदान दिया और यही संतुलन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। कोहली ने कहा, ”मुझे इस समूह का हिस्सा बनकर बेहद खुशी होती है। हमारे पास संतुलन है, गहराई है और हम हर विभाग में मजबूत टीम हैं। यही कारण है कि मैदान पर हमारा आत्मविश्वास भी अलग स्तर का दिखाई देता है।” पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फाइनल का दबाव अलग होने की बात स्वीकार करते हुए कोहली ने कहा कि टीम को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा, ”मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था। हमें पता था कि हमारे समूह में कितनी क्षमता है। हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और इसकी एक वजह थी। हमने सिर्फ एक बात कही थी कि यदि हम अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें तो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम हम ही हैं।

कोहली ने कहा कि पूरे सत्र में टीम ने जिस कौशल, परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसी का नतीजा खिताबी सफलता के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में मिले छोटे ब्रेक के बाद टीम को कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी जीत ने खिलाड़ियों का विश्वास फिर से मजबूत कर दिया। कोहली ने कहा, ”ब्रेक के बाद हमें एक हार मिली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबला खेलना पड़ा। वह सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि हम लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रहना चाहते थे। लेकिन मुंबई के खिलाफ जीत के बाद टीम का विश्वास लौट आया। इसके बाद हमने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की, तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल तक का सफर तय किया।”

Leave a Reply

Next Post

'दोषियों को मिले सजा, सामने आए सच'... ग्रेटर नोएडा में ट्विशा को भावुक श्रद्धांजलि, भाई हर्षित बोले- सीबीआई पर पूरा भरोसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2026। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-दो स्थित सोसाइटी में आयोजित शोकसभा में परिजनों एवं निवासियों ने ट्विशा शर्मा को दी श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग दोहराई। रविवार को दिवंगत ट्विशा शर्मा की स्मृति में एक भावुक शोकसभा का […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत