सांसद केपी यादव का मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, बोले- हम किसी से कम नहीं, हमें कम न आंके

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुना 26 फरवरी 2023। अब खुलकर सामने आ रही है। गुना में आयोजित यादव समाज के सम्मान समारोह में डॉ. केपी यादव सिंधिया का नाम लिए बिना उनके खिलाफ खुलकर बोले। सिंधिया के एक चर्चित भाषण में शामिल शायरी का जिक्र करते हुए डॉ. केपी यादव ने यहां तक कह दिया कि वह जिस समाज से आते हैं, वह सम्पन्न है, उन्हें कोई कम न आंके। सामाजिक मंच पर बोलने आए डॉ. केपी यादव ने अपने मन की भड़ास जमकर निकाली और राजा-महाराजा के साथ कई सालों तक रहने के अनुभव तक साझा कर दिए। डॉ. केपी यादव ने अपने बयान से स्पष्ट कर दिया कि वे सिंधिया के भाजपा में आने से खुश नहीं हैं, उनका यही दर्द सामाजिक मंच से फूट पड़ा। 

उन्होंने सिंधिया पर यह कहते हुए तंज कसा कि कुछ नेता कहते रहते हैं कि उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है। साथ ही यादव ने कहा है कि रानी लक्ष्मीबाई भी हमारे पास झांसी की ही थीं और उनके शौर्य के बारे में भी हम सभी जानते हैं। हम ये भी जानते हैं कि अगर उस समय कुछ लोगों ने उनके साथ गद्दारी नहीं कि होती, तो शायद हमारा देश 75वीं वर्षगांठ नहीं मना रहा होता स्वतंत्रता की, बल्कि 175वीं वर्षगांठ मना रहा होता। हम 100 साल पहले ही आजाद हो गए होते।

Leave a Reply

Next Post

केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, गर्भगृह में किया बाबा का पूजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 26 फरवरी 2023। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रविवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया ने बाबा महाकाल का पूजन […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र