परिजनों का आरोप: दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को लाठी और पाइप से पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 19 अप्रैल 2023। में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवती के परिजनों का कहना है कि, दहेज के नाम पर लाठी और पाइप से पीटा और फिर सही समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते महिला की मौत हुई है। मायके वालों ने इस पूरे मामले पर सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्लालियर के आजाद नगर मुराद गली निवासी रूबी (28) की शादी चार साल पहले तेलीपारा के सागर शर्मा पिता सनातन शर्मा से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी भी है।

धीरज जोशी पिता विनोद जोशी (30) ने बताया कि रूबी उनकी छोटी बहन थी। बीते तीन अप्रैल को उसके ससुराल वालों ने लाठी, डंडे और पाइप से उसे पीटा, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे बीमार बताकर सिम्स लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे नेहरू नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती रही।

मायके वालों को बताया चक्कर खाकर गिरने पर ले गए अस्पताल
रूबी के पति सागर शर्मा ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसके मायके वालों को फोन किया। उसने बताया कि रुबी को चक्कर आया था, जिसके बाद वह गिर गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को इलाज के दौरान मौत
मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। उसके मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति सागर शर्मा, पिता सनातन शर्मा, सास गीता शर्मा उसे दहेज लाने के लिए दबाव डालते थे। साथ ही रूबी के साथ मारपीट करते थे।

परिजनों ने पीड़ित का बनाया है वीडियो
रूबी की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तब उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इस दौरान बातचीत में रूबी ने आपबीती बताई। परिजनों ने रूबी का वीडियो भी बनाया है, जिसमें वह मारपीट की जानकारी दे रही है। रूबी ने मौत से पहले बताया था कि उसके साथ किस तरह से क्रूरता की गई है।

शिकायत करने पर मिली धमकी
रूबी के मायके वालों का आरोप है कि इस केस की शिकायत करने के बाद अब आरोपी पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। उन्हें जान से मारने और वापस ग्वालियर नहीं जाने देने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।

टीआई बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके वालों ने लिखित शिकायत दर्ज कराया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और शाह समेत 40 लोगों के नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 19 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनावी अभियान में डटी हुई हैं। इसी बीच, बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की