छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज, रायगढ़ में बढ़ी संक्रमित लोगों की संख्या, 66 कुल एक्टिव केस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। बीते शानिवर को प्रदेश में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। आठ जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से रायगढ़ जिला में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बीते तीन दिनों की आंकड़े के अनुसार 53 कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.78 प्रतिशत जा पहुंचा है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 66 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।  छत्तीसगढ़ में शनिवार को चार हजार सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 31 नए संक्रमित मिले। रायगढ़ में सबसे ज्यादा 14 नए मरीज मिले हैं। वहीं  राजधानी रायपुर में 10, बलौदाबाजार में 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर, सूरजपुर और बस्तर में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रदेश में बीते शुक्रवार को 4678 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तारीख में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को रायगढ़ में 4, जगदलपुर में 2, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया और दुर्ग में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुना मन की बात कार्यक्रम, पीएम बोले- आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 31 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के मन के बात कार्यक्रम को विंध्य कोठी स्थित निवास पर सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘108 अंक का […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'