सीबीआई की कार्यवाही भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने महादेव एप पर कार्यवाही किया था। आज भाजपा सरकार षड़यंत्रपूर्वक कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने में लगी है जबकि भाजपा की सरकार ने इस मामले में सवा साल में कोई कार्यवाही नहीं किया। सीबीआई की कार्यवाही भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश है। कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद से ही भाजपा भूपेश बघेल को टारगेट कर रही है। पहले ईडी भेजा, अब सीबीआई भेज दिये। कल ही भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार के कथित सुशासन पर प्रहार किया था, राशन घोटाले को उजागर किया था, विधानसभा में धान घोटाले को उजागर किया था इसीलिये उनके घर सीबीआई भेज दिया गया। 30 मार्च को मोदी छत्तीसगढ़ आने वाले है उनके भाषणों के जुमले के लिए स्क्रिप्ट लिखने सीबीआई ने छापा मारा है।
महादेव सट्टा एप पर सीबीआई की कार्यवाही को कांग्रेस ने केंद्र सरकार की बदले की कार्यवाही बताते हुए सवाल खड़ा किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार से पूछा कि-
1. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है महादेव सट्टा एप अभी तक चल रहा है उसे बंद क्यों नहीं किया गया? उसे किसका संरक्षण मिला हुआ है?
2. महादेव एप के कर्ता धर्ता सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी दुबई से भारत क्यों नहीं लाया जा रहा है? जबकि यह काम तो केंद्र सरकार की है।
3. राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद महादेव एप के खिलाफ कार्यवाही क्यों बंद कर दी गयी? जबकि भूपेश सरकार ने महादेव एप में 500 से अधिक कार्यवाही किया था, सैकड़ों गिरफ्तारी किया था।
4. डबल इंजन की सरकार में महादेव एप का संरक्षक कौन है?
5. शुभम सोनी की वीडियो बाईट भाजपा ने जारी किया था। शुभम सोनी के भाजपा से क्या संबंध है? सीबीआई ने इसकी जांच क्यों नहीं किया?
6. सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल के फोटो भाजपा नेताओं के साथ भी सार्वजनिक है उन भाजपा नेताओं से पूछताछ क्यों नहीं की गई?
7. असीम दास की गिरफ्तारी के समय जिस इनोवा गाड़ी से रूपये जप्त हुये थ उसके मालिक भाजपा विधायक अमर अग्रवाल के भाई के है। उनसे सीबीआई ने कब पूछताछ किया है?
8. शुभम सोनी के जब दुबई में काउंसलर के समक्ष बयान देने गया था तब उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

Leave a Reply

Next Post

ऑक्सफोर्ड विवि में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विरोध, भाजपा बोली- यह बंगाल के लिए कलंक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मार्च 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। जहां बुधवार को उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले और पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा को लेकर […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला