प्रदेश में प्रशासनिक और राजनैतिक अराजकता चरम पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा समर्थित एक व्यापारी द्वारा जीएसटी की महिला अधिकारी को धमकाने तथा उसके बाद व्यापारी के यहां जीएसटी की छापेमारी राज्य में चल रही भर्राशाही का नमूना है। व्यापारी, महिला अधिकारी को अपनी अपनी पहुंच का धौंस दिखाता है और जब उसकी बातचीत का ऑडियो वायरल होता है तो अपनी इज्जत बचाने सरकार व्यापारी के यहां कार्यवाही करवाती है। प्रदेश में राजनैतिक और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही। 11 महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार ने जीएसटी के छापे मारी करवाया। पहले सरकार उनको परेशान करने ईवे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया था। अब व्यापारियों की दस्तावेजों की जांच कर रही है। पंजीयन के समय सभी दस्तावेज जांच कर पंजीयन कराया गया था फिर नये पंजीयन क्यों?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही है। 1.50 करोड़ से ज्यादा से टर्न ओवर वाले व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी रवैया है। भाजपा सरकार व्यापारियों को टैक्स चोर समझ रही है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है। यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। भाजपा सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है। जमीनों के फ्री-होल्ड को बंद कर दिया, गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जीएसटी की जांच के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को परेशान करना शुरू किया गया। उद्योगों की बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। सरकार में बैठे हुए लोग व्यापारियों से अनैतिक वसूली के लिये दबाव बनाते है। यह सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है।

Leave a Reply

Next Post

अब गृह मंत्रालय लेने पर अड़े एकनाथ शिंदे? शिवसेना बोली- जब फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे तब...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 07 दिसंबर 2024। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पहले मुख्यमंत्री पद पर अड़े हुए थे। अब उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग पकड़ ली है। महाराष्ट्र के डिप्टी ने एक बार फिर भाजपा से गृह विभाग की मांग की है। हालांकि, विभागों के आवंटन पर अभी कोई सहमति नहीं […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय