‘हम किसी धर्म की महिला पर जुल्म नहीं होने देंगे’, तमिलनाडु में सीएए पर ये बोले राजनाथ सिंह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 08 अप्रैल 2024। तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि तीन तलाक कानून पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसी भी धर्म को मानने वाली महिला पर अत्याचार नहीं होने देंगे। राजनाथ सिंह ने सीएए कानून को लेकर कहा कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस अपने-अपने परिवारों के लिए काम कर रही हैं, जबकि पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में रोडशो भी किया। 

आज तमिलनाडु में तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे पार्टी के लिए प्रचार
राजनाथ सिंह ने कीराबुर में रोडशो किया और पार्टी के नमाक्कल सीट से उम्मीदवार केपी रामालिंगम के लिए प्रचार किया। इसके बाद राजनाथ सिंह तिरिवरुर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार एसजीएम रमेश के लिए प्रचार करेंगे। शाम में राजनाथ सिंह तेनकाशी में भाजपा उम्मीदवार बी. जॉन पंडियन के समर्थन में रोड शो करेंगे। राजनाथ सिंह के अलावा आज तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पुरुषोत्तम रुपाला भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा- ये मोदी की गारंटी है, बस्तर में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बस्तर 08 अप्रैल 2024। आमाबाल सभा में पीएम मोदी ने कहा, मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया। कांग्रेस के […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा