कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस: कवि ने सीएम मान को चेताते हुए केजरीवाल पर साधा निशाना, वो तुम्हें भी देगा धोखा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। पंजाब पुलिस बुधवार सुबह कवि व आप के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास के घर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इस पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए बिना उनका नाम लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे डाली। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

चुनाव के वक्त कुमार विश्वास ने दिए थे आप के खिलाफ कई बयान

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के कई बयान जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ दिए थे काफी सुर्खियों में रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए खुद को स्वीट आतंकी कहा था जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।

कुमार विश्वास से पहले भाजपा नेताओं पर भी दर्ज हुए केस

पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। कुमार विश्वास से पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार पर भड़के राहुल: ट्वीट कर लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। देश के कई राज्यों में हो रही हिंसा और उसके खिलाफ हो रही सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई और कोयले […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर