झारखंड की मनी रजत जयंती: सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर विशेष दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं ने लिया हिस्सा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 नवंबर 2025। झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की यह शुरुआत उत्साह और जोश से भरी रही। दौड़ में सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रतिभागियों के बीच राज्य के प्रति गर्व और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की थी ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।

‘झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के बलिदान से ही यह राज्य अस्तित्व में आया है। उन्होंने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो युवाओं को राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड की रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में हुए धमाके की चपेट में आई बालोद के प्रशांत की गाड़ी, रेंट पर चल रही थी कार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ नंबर की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के समय यह गाड़ी चांदनी चौक सिग्नल के पास खड़ी थी। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि वाहन के चारों शीशे टूट गए और चालक को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप