नौ दिसंबर से होगा आयोजन, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
भोपाल, 24 नवेबर 2026। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
19 नवंबर से शुरू होनी थी परीक्षा
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन पहले 19 नवंबर से प्रस्तावित था। इसके लिए अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। हालांकि, कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार था।
पुलिस विभाग की दूसरी परीक्षा के कारण बदला कार्यक्रम
कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव के पीछे पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा के आयोजन और अभ्यर्थियों के व्यापक हित को वजह बताया है। मंडल ने एक दिन पहले ही सूचना जारी कर पुरानी तारीखों में बदलाव की जानकारी दी थी। इसके बाद सोमवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया गया।
नौ दिसंबर से होगी भर्ती परीक्षा
नए कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब 9 दिसंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को इसी तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं करनी होंगी। परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम और अन्य निर्देशों के लिए मंडल की आधिकारिक सूचना पर नजर रखना जरूरी है।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन मंडल ने बताया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारियां एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है। परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव या नए निर्देश की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना से ही करें।

