दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़: सिपाही ग्राहक बनकर पहुंचा, पुलिस ने संचालक सहित छह आरोपियों को दबोचा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 29 जून 2026। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई को पुख्ता करने के लिए पुलिस अफसरों ने अड्डे पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा था। मौके पर पहुंचकर सिपाही ने जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने छापा मारकर संचालक विजय गुजराती, देह व्यापार में लिप्त तीन महिला और दो ग्राहक को मौके से पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार को इंदिरा मार्केट में तीन वाहनों में मौके पर पहुंची। इसके बाद परिसर घेरकर जांच की शुरू गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस की कार्रवाई जारी रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में कार्रवाई की गई वहां नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित होता था। जबकि ऊपर बने लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। पकड़े गए लॉज संचालक विजय गुजराती द्वारा पिछले 5 महीने से देह व्यापार को संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था। जिनका मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। 

Leave a Reply

Next Post

गुमशुदगी के 20 दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 29 जून 2026। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के जंगल में संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घने जंगल के भीतर शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना […]

You May Like

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड: यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर....|....भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत....|....चुनाव आयोग विवाद: ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसलों का आरोप....|....नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड