गुमशुदगी के 20 दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 29 जून 2026। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के जंगल में संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घने जंगल के भीतर शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार लाश मिलने की जानकारी सरपंच पति राय सिंह कंवर द्वारा थाने में दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतका की पहचान सपना धनुवार, 20 वर्ष, पिता हरिराम धनुवार के रूप में की। जांच में पता चला कि कुसमुंडा थाना क्षेत्र से मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब 20 दिनों पहले दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लंबे समय बाद जंगल में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल से पुलिस को मृतका के पास से एक जहर की शीशी भी बरामद हुई है। इससे मामला संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जंगल के आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में रंग लाई 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' योजना, गणेश समेत कुपोषित बच्चों को मिली नई जिंदगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत कुपोषण से प्रभावी तरीके से निदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत जिले की गुमडी गांव में आयोजित हेल्थ कैंप में जाँच के दौरान चार बच्चों की […]

You May Like

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड: यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर....|....भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत....|....चुनाव आयोग विवाद: ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसलों का आरोप....|....नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड