ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खुलासा, बैन से लौटने के बाद ट्रेनिंग सेशन में खूब रोया था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2021। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 2019 में अपने करियर में मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा था क्योंकि एक टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से उन पर बैन लगा दिया गया था। शो के दौरान पांड्या के कुछ कमेंटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना होने लगी थी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें और केएल राहुल के साथ सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड होने के कारण पांड्या उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जा पाए थे।

इंटरव्यू में हार्दिक अपने निलंबन के दिनों को याद करके भावुक गए। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि बैन से लौटने के बाद बेंगलुरु के ट्रेनिंग सेशन में वह खूब रोए थे। पांड्या ने साथ ही कहा कि जिस तरह से लोग उन्हें ‘भारतीय क्रिकेट का बैड बॉय’ मान रहे थे, उससे उनकी भावनाएं काफी आहट हुई थी। उन्होंने कहा,’ जब मैंने सुना कि मैं सस्पेंड होने जा रहा हूं, तो उस समय बहुत सारे क्रिकेटर जो मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते थे, जो जानते थे कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं, उन्होंने बाहर इसके बारे में बात की, जो ठीक है। मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए सुना, ‘हार्दिक हो अब बस बहुत हो गया, वह इसका सामना नहीं कर पाएगा।’ क्योंकि उस समय मैं भारतीय क्रिकेट का बैड बॉय था।’

भारतीय ऑलराउंडर बैन से लौटने के बाद बेंगलुरु में ट्रेनिंग सेशन में लौटे थे, जहां वह काफी भावुक थे और वह रोने भी लगे थे। हार्दिक ने कहा, ‘ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में, अभ्यास करते समय, मैं गेंद को बहुत मिस कर रहा था क्योंकि जब सब कुछ सही नहीं होता है और जब आप खुद से सवाल करते हैं, तो चीजें गलत हो जाती हैं। उस दिन ट्रेनिंग के दौरान मैं खूब रोया था क्योंकि मैं बहुत ज्यादा भावुक था। जिस तरह से मुझे (टी-शो की घटना के बाद) दिखाया गया, मैं वैसा कभी नहीं था। मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था क्योंकि मुझे खुद से काफी उम्मीदें थीं।’

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में बारिश का कहर: कुमाऊं में बाढ़ जैसे हालत, मलबे की चपेट में आकर अब तक छह की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देहरादून 19 अक्टूबर 2021। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कुमाऊं में बारिश के कारण मलबे में दबकर अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह  नैनीताल जिले के धारी ब्लाक के चौखुटा गांव में बारिश के दौरान […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर