देह व्यापार का गोरखधंधा: चुपके से आती थीं महिलाएं, मकान में चल रहा था गंदा खेल; ऐसे सामने आई काली सच्चाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग 15 मई 2025। दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। देह-व्यापार के रैकेट के बारे में जब वहां को लोगों को जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मकान पर दबिश देकर देह-व्यापार के रैकेट में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया, ग्रामीणों को सूचना मिली कि अहेरी के कल्याण कॉलेज के पास एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पहले हंगामा किया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

इसके बाद मकान में दबिश दिया गया जहां से दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन्हें पकड़कर थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने देह-व्यापार की अवैध गतिविधियों का संचालन करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में हाथी का कहर, गजराज के हमले से बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायगढ़ 15 मई 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का कहर देखने को मिला है। हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज