शहीदों को सल्यूट, सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थी और साहसी कोई नहीं: विराट कोहली

शेयर करे

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन (india china border news latest updates) सीमा-विवाद को लेकर आमने-सामने हैं। इस बीच दोनों देशों की सेनाओं में खूनी सोमवार-मंगलवार की रात खूनी झड़प हो गई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विराट ने कहा कि सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थी और बहादुर कोई नहीं होता।

विराट कोहली ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘गलवान घाटी में हमारे देश की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उन सैनिकों को मैं पूरे सम्मान के साथ सलाम करता हूं। सैनिक से ज्यादा निस्वार्थी और बहादुर कोई नहीं है। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राथनाओं से उन्हें शांति मिलेगी।

गलवान में 20 जवान शहीद, खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

बता दें चीन के सैनिकों ने धोखेबाजी से हमारे निहत्थे सैनिकों पर पत्थरों और लोहे की रॉड से अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में भारतीय सेना के ऑफिसर संतोष बाबू समेत कुल 20 सैनिक शहीद हो गए। संतोष बाबू के नेतृत्व में भारतीय जवान पीपी-14 पहुंचे थे, जहां से बातचीत के मुताबिक चीनी सैनिकों को पीछे हटना था। पहले वहां 10-12 चीनी सैनिक थे। लेकिन अचानक बहुत से सैनिक आए और उन्होंने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने भी हमले का करारा जवाब दिया है और चीनी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। उसके 40 से ज्यादा सैनिक इस झड़प में हताहत हुए हैं। इतना ही नहीं ढेर होने वालों में उनकी सेना का कमांडिंग अफसर भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

मेस्सी ने फिर दागा गोल, बार्सिलोना की एक और जीत

शेयर करे मैड्रिड, 17 जून (एपी)। बार्सिलोना ने 99 हजार क्षमता वाले कैंप नोउ स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गये पहले मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी के गोल की मदद से लेगानेस को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर