मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 जनवरी 2023। महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। 

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिंधुदुर्ग में बस पलटी, दो की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। बस के ड्राइवर का कंकावली में गड नदी के पास एक मोड़ के दौरान नियंत्रण छूट गया। इसके चलते बस पलट गई। पुणे बस में 36 यात्री सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई। सभी घायलों को करीब के ही कंकावली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के बाद भी स्कूलों में दाखिला 98.4% पहुंचा, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 जनवरी 2023। कोरोनाकाल के बाद स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान 6 से 14 साल के ज्यादा विद्यार्थी स्कूलों से जुड़े। नामांकन दर 2018 के 97.2 फीसदी से बढ़कर 2022 में 98.4 फीसदी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव