खरगे-राहुल बोले- मनरेगा की जगह नई व्यवस्था रेवड़ी, वीबी-जी राम जी से छिना ग्रामीणों का काम का अधिकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जनवरी 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मनरेगा की जगह लागू किए गए नए वीबी-जी राम जी अधिनियम का विरोध करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण भारत का काम का अधिकार खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आरोप लगाया कि अब ग्रामीणों को काम अधिकार के रूप में नहीं, बल्कि सरकार की मर्जी से रेवड़ी की तरह दिया जाएगा। गांव के लोगों को लिखे पत्र में खरगे और राहुल ने कहा, यह नया कानून राज्यों पर आर्थिक बोझ भी डालता है और गरीबों के हक को कमजोर करता है। 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने मनरेगा कानून बनाकर ग्रामीणों को कानूनी रूप से काम का अधिकार दिया था। इससे अब तक 180 करोड़ से ज्यादा मानव-दिवस का रोजगार पैदा हुआ, करीब 10 करोड़ परिसंपत्तियां बनीं और पंचायतों को मजबूत किया गया। लेकिन, नई योजना में न तो 15 दिन में काम देने की गारंटी रहेगी, न न्यूनतम मजदूरी की। मजदूरी तय करने और काम देने का फैसला केंद्र सरकार करेगी। साथ ही पंचायतों की ताकत खत्म कर ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जाएगा। पत्र में कहा गया कि अब मजदूरी का 40 प्रतिशत बोझ राज्यों पर डाला जाएगा, जिससे काम के दिन कम हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को होगा।

पत्र मनरेगा बचाओ संग्राम का हिस्सा : खरगे और राहुल का यह पत्र कांग्रेस के देशव्यापी अभियान मनरेगा बचाओ संग्राम का हिस्सा है, जो 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। कांग्रेस ने अपने सभी प्रदेश अध्यक्षों से कहा है कि इस पत्र को स्थानीय भाषाओं में अनुवाद कर गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। कांग्रेस समेत विपक्षी दल नए अधिनियम को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग कर रहा है।

खरगे-राहुल वीबी-जी राम जी पर फैला रहे झूठ: शिवराज सिंह
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर वीबी-जी राम जी के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नया अधिनियम काम के अधिकार को मजबूत करेगा। शिवराज ने मनरेगा की जगह लेने वाले नए अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का जिक्र किया और कहा कि विपक्ष यह झूठ फैला रहा है कि इस योजना के तहत रोजगार केवल कुछ पंचायतों में ही प्रदान किया जाएगा। मैं राहुल और खरगे से कहना चाहता हूं कि वीबी-जी राम जी के बारे में गलत जानकारी फैलाकर वे कांग्रेस को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर कर रहे हैं।

भाजपा-संघ दबाना चाहते हैं लोकतंत्र की आवाज: राहुल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर सोमवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने के पक्षधर हैं जबकि कांग्रेस सत्ता का विकेंद्रीकरण चाहती है।
राहुल ने कहा, पार्टी का मानना है कि सत्ता को एक जगह समेटने की बजाय आम लोगों और स्थानीय निकायों में बांटा जाना चाहिए। इसीलिए कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 73वां और 74वां सांविधानिक संशोधन लेकर आई। कोच्चि में नव निर्वाचित कांग्रेस स्थानीय निकाय सदस्यों की महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि लोग चुप रहें ताकि कुछ कॉरपोरेट कंपनियां देश की संपत्तियों पर नियंत्रण कर सकें। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप भी लगाया। केरल की जनता के साहस की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मैं 100 फीसदी यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकता। वे चुनावों के माध्यम से अपनी आवाज जरूर उठाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की एलडीएफ सरकार पर कटाक्ष किया और उस पर बेरोजगारी की समस्या का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार ने परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध, 50.30 लाख जुर्माना लगाया; इसकी लापरवाही आई सामने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जनवरी 2026। दिल्ली सरकार ने एक परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध और 50.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पीडब्ल्यूडी ने शालीमार बाग अस्पताल, किराड़ी अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और जीटीबी अस्पताल में आईसीयू से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इस फर्म […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप