आचार संहिता के दौरान अब तक 5 करोड़ 57 लाख रुपए की नकदी, अन्य वस्तुएं जब्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों ने राज्य के विभिन्न स्थानों से पांच करोड़ 57 लाख रुपए की नकदी समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सघन जांच के दौरान इस महीने की 16 तारीख तक ये जब्ती की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रहा है। 16 अक्टूबर तक पांच करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रुपए की राशि समेत वस्तुएं बरामद की गई हैं। इसमें 85 लाख दो हजार 655 रूपए से अधिक की नकद राशि शामिल है। 

अधिकारियों ने बताया कि निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1,838 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत दो करोड़ तीन लाख 563 रूपए है, जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त एक करोड़ 70 लाख रुपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नौ अक्टूबर को तारीखों की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में सात नवंबर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को शेष 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

तीन साल में नहीं बनी सड़क, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर डभरा/जांजगीर 18 अक्टूबर 2023 । नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 7 के निवासियों ने जर्जर सड़क को लेकर कलेक्टर से करते हुए सड़क नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा नगर पंचायत डभरा में सड़क निर्माण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण