इंडिया लीजेंड्स ने जीता रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान की ट्राफी , दर्शकों के साथ मैच का लिया आनन्द

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 22 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के फायनल मैच की विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्राफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इस सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें 6 देशों की लीजेंड्स टीमों ने हिस्सा लिया। मैच के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया। इस पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ियों ने अपने रोमांचक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न देशों के लीजेंड्स खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके पहले स्टेडियम में दर्शकों के साथ मैच का आनन्द लिया। सीरीज का फायनल मैच इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला गया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखण्ड़ के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को हुआ कोरोना, कुंभ मेले में हुए थे शामिल, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून 22 मार्च 2021।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। सोमवार को ट्वीट कर तीरथ सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.  तीरथ सिंह रावत ने सोमवार सुबह […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर