‘राजुरा में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर लगाई रोक, राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 सितंबर 2025। चुनाव आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र के राजुरा प्रशासन की ओर से स्वप्रेरणा से समय पर की गई कार्रवाई से राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर रोक लग सकी। 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले संशोधन प्रक्रिया के दौरान 6,861 आवेदन खारिज कर दिए गए थे। राजुरा, चंद्रपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की त्वरित सतर्कता और कार्रवाई के कारण 70-राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका गया। आयोग ने कहा कि 1 से 17 अक्तूबर 2024 के दौरान नए मतदाता पंजीकरण के लिए 7,592 आवेदन आए। बूथस्तरीय अधिकारियों के विस्तृत सत्यापन में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। इनमें से 6,861 आवेदन आवेदकों के दिए गए पते पर न रहने, आवेदकों के न होने या उचित फोटोग्राफ और सहायक दस्तावेजों के अभाव जैसे कारणों से अमान्य पाए गए। इन आवेदनों को समय रहते अस्वीकृत किया गया और मतदाता सूची में प्रविष्टि नहीं की गई। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उप-विभागीय अधिकारी, राजुरा को सभी आवेदनों की गहन जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप, राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 629/2024 दर्ज किया गया और पुलिस विभाग आगे की जांच कर रही है। समय से किए गए हस्तक्षेप के कारण 6861 बोगस वोट निरस्त कर दिए, निर्वाचन अधिकारी स्वविवेक से मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

राजूरा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवराव विठोबा भोंगले को पिछले साल विजयी घोषित किया गया था। उन्हें 72,882 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबाष रामचंद्रराव धोटे को 69,828 वोट मिले। भोंगले ने 3,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Next Post

सरायकेला में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें बाधित, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सरायकेला 20 सितंबर 2025। झारखंड में कुड़मी जाति को आदिवासी (अनुसूचित जनजाति-एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को कई जिलों में आंदोलन उग्र रूप में सामने आया। सरायकेला जिले में रेल रोको आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। सीनी रेलवे स्टेशन पर हजारों […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी