बेस्टफ्रेंड की कर रहे हैं तलाश, अगर पार्टनर में हैं ये 3 क्वालिटी तो वही हैं आपके सबसे अच्छे दोस्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लाइफ में दोस्तों की जरूरत हर किसी को होती है। ऐसे में आपका दोस्तों का कितना बड़ा ग्रुप क्यों न हो लेकिन उस भीड़ में एक सबसे अच्छा दोस्त होता ही है। अगर आपके पास कोई सबसे अच्छा दोस्त नहीं है और आप उसकी तलाश में हैं तो अपने पार्टनर की कुछ क्वालिटी को देख कर उन्हें अपना सबसे अच्चा दोस्त बना सकती हैं। अगर लाइफ में कुछ होता है तो क्या आप भी सबसे पहले अपने पार्टनर को ही फोन करते हैं? अगर हां, तो आप एक अच्छे रिलेशनशिप में हैं, जहां आपके पास एक समझदार पार्टनर भी है। जो आपके बेस्ट फ्रेंड की भूमिका को निभाने में कभी पीछ नहीं हटता। साथ ही इससे अच्छा भी कुछ नहीं हो सकता की आपका पार्टनर ही आपका अच्छा दोस्त हो। ऐसे में आपके पार्टनर के अंदर कुछ क्वालिटी होनी चाहिए जो आपको बताएं की आपका पार्टनर ही आपका बेस्ट फ्रेंड भी है।

1 आप उनके साथ हर तरह की बात कर सकते हैं

अगर आप अपने पार्टनर से अपने रिश्ते और काम को लेकर आराम से बात कर सकते हैं और फ्री होकर बिना जज होने के डर से अपनी हर बात को कह सकते हैं। साथ ही जब भी आप कुछ कहते हैं तो आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुनता है और सोल्यूशन या फिर सलाह देता है वो भी आपके दोस्त की तरह तो ये भी पार्टनर में बेस्ट फ्रेंड वाली क्वालिटी है। 

2 वे आपके थैरेपिस्ट हैं

एक सबसे अच्छा दोस्त थैरेपिस्ट की तरह होता है, अगर आपका पार्टनर ऐसा ही है तो यह दिखाता है कि वह आपकी परवाह करता है। साथ ही अगर वह आपके साथ हैं तो खुद के रोल को चेंज करने से नहीं डरता। वे आपकी बात सुनेंगे और आपको प्रोत्साहित करेंगे, आपको मोटीवेट भी करेंगे। साथ ही आपको सलाह भी देंगे जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है। 

3 पार्टनर के साथ कभी भी दोस्त के लिए तरसते नहीं हैं

जब से आप अपने पार्टनर संग रिश्ते में जुड़े हैं तब से आपको कभी भी दोस्त की जरूरत महसूस नहीं हुई है जो आपकी बात सुने और आपके साथ रहे, क्योंकि आपका पार्टनर आपके लिए बेस्ट फ्रेंड की भूमिका भी निभा रहा है। अगर आपके पार्टनर में ये बातें हैं तो आपको अच्छे दोस्त की तलाश को बंद कर देना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दोस्त बनाना बंद कर दें। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 24 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन साल की मासूम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 400 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला। पुलिस व परिजनों को शक है कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है। […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज