तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 08 सितंबर 2026। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरभावना के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह कंवर (47) पिता स्वर्गीय दुबराज सिंह कंवर, निवासी ग्राम कनबेरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह कोरबा से अपना काम निपटाकर साइकिल से गृह ग्राम कनबेरी लौट रहे थे। इसी दौरान खेरभावना के पास अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के समझाने और तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि खेरभावना के पास सड़क पर अंधेरा रहता है और स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’

शेयर करेयोगी ने गिनाई सूबे की ‘बदलती तस्वीर’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 08 सितंबर 2026।  उत्तर प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई पहचान देने के लिए यूपी टेक्स-2026 का आयोजन 8 और 9 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प