समाज विशेष के लोगों ने गणपति विसर्जन के दौरान किया पथराव, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
भोपाल 09 सितंबर 2025।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। जहां विशेष समुदाय के लोगों ने पंडाल में विराजित गणेश प्रतिमा पर पत्थरबाजी कर दी। जिसके आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने चरण सिंह कुशवाहा की शिकायत पर साहिल बच्चा, यामीन और अब्दुल हलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हिंदू उत्सव समिति ने चेतावनी भी दी हैं।

वहीं इस विवाद के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने आरोप लगाए कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई इसलिए ऐसी स्थित पैदा हुई। जिहादियों और विधर्मियों ने पथराव किया, श्री गणेश की कई प्रतिमाएं खंडित की। पूरे प्रदेश में जिहादियों के अराजकता का माहौल है। कई शहरों में घटनाएं सामने आई है। लेकिन हिंदुओं ने कभी मोहर्रम में पथराव नहीं किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी घटना होती है तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ये है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को भोपाल के गौतम नगर थाना अंतर्गत आरिफ नगर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके बाद चक्काजाम और प्रदर्शन खत्म हुआ।

 

Leave a Reply

Next Post

किसानों को अब न कतार में लगने की मजबूरी, न तुरंत पैसे देने की जरुरत, सरकार ने खाद समस्या का निकाला ये हल!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भांपाल 09 सितंबर 2025 । खाद के लिए किसानों को लगातार समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है लेकिन अब खाद वितरण की अव्यवस्था और लंबी कतारों से जल्द राहत मिलने वाली है। किसानों को ‘ATM कार्ड’ से खाद मिलेगी  किसान अपने कार्ड से तय कोटे […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट