सलीम खान की क्राइम थ्रिलर ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 अगस्त 2025। सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर को मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर सलीम खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2025 को हंगामा गोल्ड पर रिलीज होने वाली है। लिलासंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस फिल्म के स्पॉन्सर हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रोड्यूसर और पिक्चर के हीरो सलीम खान, हीरोइन संगीता कपूर, प्रमुख कलाकार राजा हर्षवर्धन, असलम अजहर खान, प्रमोद अम्बालकर, रामेश्वर कौशिक, निर्देशक रोशन राज पाशा सहित कई मेहमान भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम खान, सह-निर्माता सुहेल खान, लेखक सलीम खान, रौशन राज पाशा, असलम खान, रामेश्वर कौशिक और अनिता कौशिक हैं। 

फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सलीम खान ने कहा कि ‘फिल्म की कहानी हर मोड़ पर रहस्य से भरी है। मैंने इसमें राजू नामक एक साधारण इंसान का किरदार निभाया है, जो भैंस पालकर अपना गुजारा करता है। राजू के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। बाहुबली रंजीत सिंह (प्रमोद अम्बालकर) कर्जदार राजू को हमेशा प्रताड़ित करता है। फिर एक ट्विस्ट आता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।’

अभिनेत्री संगीता कपूर ने कहा कि ‘वह इस फिल्म मे काबिल, होनहार और जुनूनी सीबीआई ऑफिसर प्रतिभा पाण्डेय  की भूमिका निभा रही हैं। बाहुबली रंजीत सिंह के कहर से बस्ती वाले परेशान रहते हैं और ये केस मुझ को सौंपा जाता है। इस रोल के लिए मैंने काफी तैयारी की थी। एक्टर राजा हर्षवर्धन ने फिल्म में कल्लू का दिलचस्प किरदार निभाया है, जो फंटूस श्री 420 है और अपने जिगरी दोस्त राजू (सलीम खान) को बेवकूफ बना बनाकर ठगता रहता है।’

Leave a Reply

Next Post

स्कारलेट जोहानसन की तरह ताकत, स्टाइल और चुलबुलेपन का प्रतीक हैं निकिता रावल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 अगस्त 2025। ऐसी दुनिया में जहाँ स्क्रीन पर मौजूदगी ही सब कुछ है, निकिता रावल साबित कर रही हैं कि वह बॉलीवुड का एक और खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, बल्कि एक अजेय शक्ति हैं जो भारतीय मनोरंजन जगत में स्कारलेट जोहानसन के स्तर की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप