इरफान पठान ने कप्तानी में रोहित शर्मा की तुलना की धोनी से, कहा- 2011 वर्ल्ड कप ने हिटमैन को बिल्कुल बदल डाला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 मार्च 2022। इरफान पठान का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 2011 वर्ल्ड कप के बाद से बिल्कुल बदले हुए खिलाड़ी हो गए। रोहित को 2011 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। इरफान ने कहा कि इस घटना ने रोहित को पूरी तरह से बदल डाला। इसके अलावा इरफान पठान ने रोहित की कप्तानी की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी से की है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित को एक-एक करके तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान ने कहा, ‘हर खिलाड़ी करियर में इस तरह के फेज से गुजरता है, जब वह प्रदर्शन नहीं कर पाता और उसके हाथ बस निराशा लगती है। मौजूदा टीम में दो ऐसे खिलाड़ी हैं एक रोहित और दूसरे रविंद्र जडेजा, जडेजा ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद मुड़कर नहीं देखा और रोहित 2011 वर्ल्ड कप के बाद बिल्कुल बदल गए।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अपनी स्किल्स पर कड़ी मेहनत की और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया। रोहित को पारी का आगाज करने का मौका मिला और इस फैसले ने उनका करियर ग्राफ पूरी तरह से बदल दिया। हम धोनी के लिए बात करते हैं कि वह कैप्टन कूल हैं, लेकिन रोहित भी खीरे जैसे कूल हैं।’

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं हिजाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बेंगलुरू 15 मार्च 2022। हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज